Home » राजस्थान » जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:मासूम बेटे के सामने खाया जहर, दहेज के लिए करते थे टॉर्चर

जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:मासूम बेटे के सामने खाया जहर, दहेज के लिए करते थे टॉर्चर

पुलिस ने बताया- रामनगर विस्तार की कटारिया कॉलोनी निवासी श्वेता राव (32) ने सुसाइड किया है। जुलाई-2024 को उसकी शादी नरेश सिंह निवासी फतेहपुर शेखावटी से हुई थी। उनके 4 महीने का बेटा है। पिछले 1 महीने पहले ही वह 4 महीने के बेटे के साथ अपने पीहर आई थी। 21 दिसम्बर की शाम करीब 4 बजे गेहूं की टंकी में रखा सेल्फॉस को श्वेता निकालकर लाई। कमरे में अपने मासूम बेटे के सामने सेल्फॉस खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर वह जमीन पर बेहोश होकर गिर गई।

हॉस्पिटल में तोड़ा दम बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी मिली श्वेता को परिजनों ने तुरंत SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान को मंगलवार को डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज की है।

दहेज के लिए करते थे मारपीट मार्केटिंग का काम करने वाला पति नरेश व उसके ससुरालवाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर टॉर्चर करते थे। आरोप है कि मारपीट कर श्वेता को 2 लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे। ससुरालवालों के दहेज के लिए टॉर्चर करने के बारे में श्वेता ने अपने घरवालों को बताया था।

पुलिस की मदद से आई जयपुर 13 नवम्बर को श्वेता से मिलने पहुंचने पर ससुरालवालों ने उसके घरवालों से भी गाली-गलौच कर मारपीट की। फतेहपुर के कोतवाली थाने में घरवालों ने पहुंचकर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की। पुलिस के बुलाने पर ससुरालवाले श्वेता और उसके बेटे को लेकर फतेहपुर कोतवाली थाने लेकर आए थे। पुलिस को श्वेता ने आपबीती सुनाई। घरवालों के साथ जाने की बताने पर श्वेता और उसके बेटे को जयपुर जाने के लिए भेजा।

कॉल कर देते थे धमकियां मृतका के परिजनों का आरोप है कि मारपीट करने के चलते श्वेता के शरीर पर काफी जगह चोटें थी। जयपुर लाने के बाद श्वेता का इलाज करवाया जा रहा था। उस दौरान भी उसके ससुरालवाले कॉल कर श्वेता को धमकी देकर टॉर्चर कर रहे थे। उसे धमकाते थे कि सुसाइड कर ले, जिससे पति नरेश दूसरी शादी कर ले। तू तो दहेज में कुछ लाई नहीं, दूसरी शादी से ही मोटा दहेज आ जाएंग। तू सुसाइड नहीं करेंगी तो तेरे मां-भाई को जान से मार देंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय