Home » राजस्थान » जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने किया विकसित जयपुर@2047 विजन दस्तावेज का विमोचन

जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने किया विकसित जयपुर@2047 विजन दस्तावेज का विमोचन

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रारंभ की गई विकसित राजस्थान@2047 विजन की पहल के अनुरूप जिला प्रशासन जयपुर द्वारा ‘विकसित जयपुर@2047’ विजन दस्तावेज तैयार किया गया है।जिसका विमोचन जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने किया।

मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ सुदीप कुमावत ने बताया कि इस विजन दस्तावेज का उद्देश्य जिले को गतिशील, समावेशी एवं सक्षम बनाते हुए प्रत्येक नागरिक के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है। दस्तावेज में विकसित राजस्थान@2047 के अनुरूप जिला स्तरीय लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समग्र एवं दीर्घकालिक रणनीति प्रस्तुत की गई है,जिसमें गरीब, युवा, किसान एवं महिला सशक्तिकरण को केन्द्र में रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी एवं सतत विकास का स्पष्ट रोडमैप निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘विकसित जयपुर@2047’ विजन चार प्रमुख थीम जनकल्याण एवं सामाजिक सशक्तिकरण,त्वरित विकास,समृद्धि एवं रोजगार सृजन,भविष्य उन्मुख जयपुर के अंतर्गत आधारभूत अवसंरचना एवं सतत विकास तथा संवर्धक के रूप में नीति, वित्त एवं सुशासन—पर आधारित है।

डॉ सुदीप कुमावत ने बताया कि जिला प्रशासन जयपुर विजन दस्तावेज के अनुरूप जिले के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राज्य के विकास में प्रभावी योगदान देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 2047 की विकास यात्रा में कोई भी नागरिक पीछे न रहे और जयपुर प्रगति,स्थिरता एवं समृद्धि का एक आदर्श मॉडल बनकर उभरे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय