Home » राजस्थान » जयपुर में ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने किया सुसाइड:कहते-दहेज में तो कुछ लाई नहीं, आत्महत्या करले; वीडियो कॉल पर भाई को भी धमकाया था

जयपुर में ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने किया सुसाइड:कहते-दहेज में तो कुछ लाई नहीं, आत्महत्या करले; वीडियो कॉल पर भाई को भी धमकाया था

जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। गेहूं की टंकी से निकाला जहर अपने 4 महीने के मासूम बेट के सामने खा लिया। दहेज की मांग को लेकर ससुरालवालों के मारपीट कर टॉर्चर करने से वह परेशान थी।

पुलिस ने बताया- रामनगर विस्तार की कटारिया कॉलोनी निवासी श्वेता राव (32) ने सुसाइड किया है। जुलाई-2024 में उसकी शादी नरेश सिंह निवासी फतेहपुर शेखावटी से हुई थी। उनके 4 महीने का एक बेटा है। पिछले 1 महीने पहले ही वह 4 महीने के बेटे के साथ पीहर आई थी। 21 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे गेहूं की टंकी में रखे जहर को निकालकर लाई और कमरे में आकर अपने मासूम बेटे के सामने उसे खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और जमीन पर गिर गई।

हॉस्पिटल में तोड़ा दम बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी मिली श्वेता को परिजनों ने तुरंत SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान को मंगलवार को डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। महेश नगर थाना पुलिस ने बुधवार मृतक की मां की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

श्वेता की शादी जुलाई-2024 में नरेश सिंह निवासी फतेहपुर शेखावटी के साथ हुई थी।
श्वेता की शादी जुलाई-2024 में नरेश सिंह निवासी फतेहपुर शेखावटी के साथ हुई थी।

दहेज के लिए करते थे मारपीट मार्केटिंग का काम करने वाला पति नरेश व उसके ससुरालवाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर टॉर्चर करते थे। आरोप है कि मारपीट कर श्वेता को 2 लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे। ससुरालवालों के दहेज के लिए टॉर्चर करने के बारे में श्वेता ने अपने घरवालों को बताया था।

श्वेता के भाई गजराज ने वीडियो कॉल किया तो ससुराल वालों ने उसे भी धमकाया था।
श्वेता के भाई गजराज ने वीडियो कॉल किया तो ससुराल वालों ने उसे भी धमकाया था।

पुलिस की मदद से आई जयपुर 13 नवंबर को श्वेता के भाई गजराज ने वीडियो कॉल किया तो ससुराल वालों ने उसे भी धमकाया था। जिसके बाद परिजन श्वेता से मिलने पहुंचे तो ससुराल वालों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। परिजनों ने फतेहपुर के कोतवाली थाने में बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। पुलिस के बुलाने पर ससुराल वाले श्वेता और उसके बेटे को लेकर फतेहपुर कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस को श्वेता ने आपबीती सुनाई। घरवालों के साथ जाने की कहने पर पुलिस ने श्वेता और उसके बेटे को परिजनों के साथ जयपुर भेज दिया।

श्वेता को परिजन जयपुर लेकर आए और उसका इलाज कराया था।
श्वेता को परिजन जयपुर लेकर आए और उसका इलाज कराया था।

कॉल कर देते थे धमकियां मृतक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट करने के चलते श्वेता के शरीर पर काफी जगह चोट के निशान थे। जयपुर लाने के बाद श्वेता का इलाज करवाया जा रहा था। उस दौरान भी उसके ससुरालवाले कॉल कर श्वेता को धमकी देकर टॉर्चर कर रहे थे। उसे धमकाते थे कि सुसाइड कर ले, जिससे पति नरेश दूसरी शादी कर लेगा। तू तो दहेज में कुछ लाई नहीं, दूसरी शादी से ही मोटा दहेज आ जाएगा। तू सुसाइड नहीं करेंगी तो तेरे मां-भाई को जान से मार देंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय