Home » राजस्थान » बदनामी के डर के चलते की थी महिला की हत्या:बेहोश होने पर चाकू से रेता था गला, बचने के लिए रातभर बैठ की प्लानिंग

बदनामी के डर के चलते की थी महिला की हत्या:बेहोश होने पर चाकू से रेता था गला, बचने के लिए रातभर बैठ की प्लानिंग

जयपुर की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी युवक को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारे ने बदनामी के डर के चलते महिला की हत्या करना कबूल किया है। बोला- बेहोश होने के बाद चाकू से गला रेतकर मार डाला। बचने के लिए रातभर बैठकर प्लानिंग के बाद शव को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में यूज चाकू व महिला का फेंका बैग बरामद कर लिया है।

DCP (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- हत्या के मामले में आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू (26) निवासी सुभाष कॉलोनी शास्त्री नगर को अरेस्ट किया था। पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपने घर में छिपाया मर्डर में यूज चाकू को बरामद कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर अमानीशाह नाले से महिला का फेंका गया बैग भी ढूंढ निकाला है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सिर टकराने से हुई बेहोश पुलिस पूछताछ में आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू ने बताया- वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए मृतका को वह पहले भी कई बार अपने घर ला चुका है। 21 दिसम्बर की रात करीब 10 बजे वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे घर लेकर आया था। रात करीब 12:30 बजे रुपयों की लेन-देने की बात को लेकर झगड़ा हुआ। वह उसे बदनाम करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाकर शोर मचाने लगी। बदनामी से बचने के लिए उसने मुंह बंद करना चाहा। इस दौरान उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के चेहरों को नाखूनों से नोंच डाला। धक्का देकर दूर हटाने के दारान दीवार में बनी अलमारी के पत्थर से उसका सिर टकरा गया।

चाकू से रेत दिया गला सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। बेहोशी की हालत में भी वह बड़बड़ा रही थी। उसके जिंदा रहने पर बदनामी होना तय मान लिया। इसके चलते ही सब्जी काटने वाला चाकू रसोई से लेकर आया। अचेत पड़े होने के दौरान चाकू से गला रेत कर उसको मार डाला। एक कंबल में महिला के शव को लपेटकर साइड रख दिया। रात के समय सबूत मिटाने के लिए पानी से फर्श को अच्छी तरह धोया।

बचने के लिए रातभर प्लानिंग रातभर लाश को कमरे में ही पड़े होने पर जीतू उसके पास ही बैठा रहा। खुद को हत्या से बचाने के लिए प्लानिंग बनाना शुरू कर दिया। रातभर बैठकर उसने प्लान बनाया कि शव को प्लास्टिक के कट्‌टे में बांधकर सुनसान जगह फेक आएगा। प्लानिंग के तहत ही सुबह होते ही मार्केट से रस्सी और प्लास्टिक के बड़े कट्टे (बोरे) खरीदकर लाया। घर से निकलते समय महिला के साथ लाए बैग को उठाकर अमानीशाह नाले में फेंक आया।

बदबू आने से घबराया सोमवार रात को घर लौटने पर उसे कमरे में बदबू आने का एहसास हुआ। मानव गंध के चलते पकड़े जाने को लेकर वह घबरा गया। उसने कंबल में लपटे शव को प्लास्टिक के कट्‌टे में डाल दिया। प्लास्टिक के कट्‌टे में डालने के बाद ऊपर से एक ओर प्लास्टिक कट्टा बांधा। दोहरे प्लास्टिक कट्‌टे में डालकर रस्सी से उसका मुंह बांध दिया। लाश को फेंक कर आने के लिए उसका कोई मददगार नहीं था। वह समझ गया था कि बदबू के चलते उसके पास ज्यादा समय नहीं है।

पड़ोसी के घर छिपा चेन की नींद सोया तड़के करीब 3:45 बजे कॉलोनी में हलचल पूरी तरह बंद मिली। रेकी के बाद तुरंत प्लास्टिक कट्टो में भरी डेड बॉडी को घसीटते हुए 100 फीट दूर रहने वाली पड़ोसी मुन्नी देवी के घर ले आया। उसे पता था कि मुन्नी देवी के घर का मेन गेट खुला रहता है, इसलिए वह मेन गेट खोलकर लाश को अंदर पोर्च में सीढ़ियों के पास ठिकाने लगा चुपचाप अपने घर चला गया। किसी को उस पर शक नहीं होगा इस बात को लेकर घर जाकर चेन की नींद सो गया।

पुलिस की जांच पर थी निगाह मंगलवार सुबह लाश मिलने का हंगामा मचते ही जीतू भी सर्तक हो गया। पुलिस के आने के बाद वह भी अनभिज्ञ बनकर इधर-उधर घूमता रहा। पुलिस की हर गतिविधियों और जांच को लेकर वह देखता रहा। डॉग स्क्वॉयड के आने पर हिचकिचा कर वह अपने घर के अंदर चला गया। घर में पड़ी लाश को सूंघकर डॉग जीतू के घर के बाहर जा पहुंचा। घर के अंदर पहुंचने पर जीतू सहम गया। जिसके चेहरों पर भी नाखूनों से नोंचने के निशान थे। शक होने पर पुलिस ने उसको राउंडअप किया। घर की तलाशी में भी पुलिस को मर्डर को लेकर अहम सबूत हाथ लगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय