Home » राजस्थान » नेशनल हाईवे-48 पर स्लीपर बस में घुसा ट्रेलर, 5 घायल:तूड़ी से भरा ट्रक पलटने से लगा हुआ था जाम, ट्रेलर ने खड़ी बस में मारी टक्कर

नेशनल हाईवे-48 पर स्लीपर बस में घुसा ट्रेलर, 5 घायल:तूड़ी से भरा ट्रक पलटने से लगा हुआ था जाम, ट्रेलर ने खड़ी बस में मारी टक्कर

दूदू में अजमेर-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-48 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तूड़ी से भरा एक मिनी ट्रक पलटने के बाद, सड़क पर जाम लग गया, जिसके चलते एक बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, तूड़ी से भरा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से तूड़ी सड़क पर चारों ओर फैल गई, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम के दौरान, पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने सड़क पर खड़ी स्लीपर बस को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस में सवार पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल यात्रियों को दूदू उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क से तूड़ी हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास