Poola Jada
Home » राजस्थान » जयकृष्ण पर तुरंत कार्रवाई होती तो स्टिंग नाटक नहीं होता:मदन राठौड़ बोले-भले ही पैसे का लेनदेन नहीं हुआ,लेकिन स्वीकारोक्ति भी ठीक बात नहीं है

जयकृष्ण पर तुरंत कार्रवाई होती तो स्टिंग नाटक नहीं होता:मदन राठौड़ बोले-भले ही पैसे का लेनदेन नहीं हुआ,लेकिन स्वीकारोक्ति भी ठीक बात नहीं है

सीकर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने कहा विधायक निधि में भ्रष्टाचार मामले को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि BTP के विधायक जयकृष्ण पटेल पर रिश्वत लेते ही कार्रवाई होती तो आज विधायकों के स्टिंग का नाटक नहीं होता।

भले ही स्टिंग में पैसों का लेन-देन नहीं हुआ लेकिन स्वीकारोक्ति भी ठीक बात नहीं है। मदन राठौड़ सीकर के जिला खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- राजनीति में आदर्श व्यवहार जरूरी है क्योंकि जनता अपेक्षा करती है। जब जनता जनप्रतिनिधि को चुनकर भेजती है तो उम्मीद करती है कि स्वच्छ शासन होगा। BTP पार्टी के बागीदौरा से विधायक जयकृष्ण पटेल ने गलत काम किया था। उसी टाइम उसकी सजा मिलनी चाहिए थी।

उसने जो प्रश्न लगाए वह बहुत सोच समझकर लगाए। उसने खनन उद्यमी के खिलाफ प्रश्न लगाए। प्रश्न हटाने के बदले करोड़ों रुपए भी मांगे। लाखों रुपए का लेन-देन भी हुआ। उसी समय यदि कार्रवाई हो जाती तो यह नाटक देखने को नहीं मिलता। यह एक नाटक था, जिसमें स्टिंग ऑपरेशन था।​​​​​​

मीडिया संस्थान के स्टिंग के बाद विधायकों से मांगा जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- एक मीडिया संस्थान की ओर से स्टिंग किया गया, उसमें भी स्वीकारोक्ति अच्छी बात नहीं है, यह गलत बात है। पैसे का लेन-देन भले ही नहीं हुआ हो लेकिन स्वीकारोक्ति भी ठीक बात नहीं है। हमने भी उन विधायकों से जवाब मांगा है और वह जवाब अनुशासन समिति को दिया है। अनुशासन समिति जो भी निर्णय करेगी उसकी हम पालना करेंगे।

खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी के खिलाड़ियों से मिलते हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़।
खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी के खिलाड़ियों से मिलते हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़।

अरावली में खनन की अनुमति नहीं मिलेगी मदन राठौड़ ने कहा- हमारी सरकार ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है, जिससे अरावली को कोई हानि हो। अरावली हिंदुस्तान की जीवन रेखा है। अरावली के अंदर से रास्ता निकालना भी मुश्किल होता है। एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए यदि रास्ता चाहिए तो अरावली में से रास्ता मिलना बहुत कठिन है। खनन की परमिशन देने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता।

हमारी सरकार ने क्लियर कर दिया कि अरावली में 1 इंच भी खनन की अनुमति नहीं मिलेगी। 100 मीटर का जो आदेश था वह भी गहलोत साहब ने 2002 में राजस्थान के मुख्यमंत्री रहते हुए और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने यह प्रस्ताव लिखकर केंद्र और सुप्रीम कोर्ट को भेज दिया था अब वह किस मुंह से बात कर रहे हैं। पाप तो उनके हैं, हम पर क्यों आरोप लगाते हैं।

जिलाध्यक्ष को तवज्जो नहीं मिलने पर भी बोले मुख्यमंत्री के सीकर कार्यक्रम में BJP जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ को तवज्जो नहीं मिलने की बात पर मदन राठौड़ ने कहा कि राजनीति में युवाओं का हाथ जोड़ना विनम्रता का संदेश देता है। राजनेता चाहे कोई भी हो और वह यह सोचे कि मैं इठलाऊं,पद पालूं।

वह इसके लिए नहीं बल्कि सेवा करने के लिए है। प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही राज्यसभा का सदस्य हूं। आज जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के एक फोन पर यहां भागकर आया हूं। इनके कहने पर काम होते हैं। कई बार मुझे और किसी को भी तवज्जो नहीं मिलती तो इसमें क्या बात हुई।​​​​​​​

खेल महोत्सव के दौरान PM नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से जुड़े।
खेल महोत्सव के दौरान PM नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से जुड़े।

स्कूल से घर गया, फिर अटल जी के लिए खाना लाया था राठौड़ ने कहा कि आजाद शत्रु अटल बिहारी वाजपेयी जी का आज जन्मदिन है। अटल जी ने देश को बहुत आगे बढ़ने का काम किया। देश को संपन्न बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पोकरण परमाणु परीक्षण हो या गांव में सुविधाएं विकसित करना,महानगरों को सड़कों से जोड़ना सभी इन्हीं की देन है।

वह आजाद शत्रु इसलिए कहलाए गए क्योंकि राजनीति में नीतिगत विरोध संभव है लेकिन दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। ऐसा संदेश देने का काम अटल जी ने किया। मेरे खुद के अटल जी से बहुत निकट संबंध रहे।

एक बार पाली के रेलवे प्लेटफार्म पर जाने के बाद हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता ने अटल जी से पूछा कि भोजन किया या नहीं। तब अटल जी ने कहा कि आपने पूछा ही नहीं। इसके बाद मैं खुद स्कूटर से घर गया और फिर उनके लिए टिफिन लेकर आया।

मदन राठौड़ ने कहा- यदि युवा केवल पढ़ाई और पढ़ाई में रहेगा तो उसमें सहनशीलता नहीं रहेगी। खेलने से उसमें सहनशीलता आएगी। यदि वह हार जाता है तो भी वह निराश नहीं होगा और सहन कर लेगा इसलिए खेल आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय