Home » राजस्थान » सिंधीकैम्प पुलिस ने तीव्र प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुल्जिम को गिरफतार कर माल मशरूका वाहन एक्टिवा को बरामद कर त्वरित अनुसंधान करते हुये मुल्जिम के विरूद्ध प्रकरण दर्ज होने के बाद मात्र 24 घण्टों में चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया

सिंधीकैम्प पुलिस ने तीव्र प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुल्जिम को गिरफतार कर माल मशरूका वाहन एक्टिवा को बरामद कर त्वरित अनुसंधान करते हुये मुल्जिम के विरूद्ध प्रकरण दर्ज होने के बाद मात्र 24 घण्टों में चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि दिनांक 22.12.2025 को परिवादी पटेल विशाल कुमार भीखा भाई ने थाना सिंधीकैम्प पर दर्ज करवाया कि अपनी एक्टिवा लेकर अपने दोस्त दीपक पटेल के साथ सैशन कोर्ट जयपुर आया था, मैने अपनी एक्टिवा न. RJ14HT8920 रंग नीला को जंगलेश्वर मंदिर के पास कान्ति चन्द्र रोङ पर खड़ी कर हम कोर्ट के अन्दर चला गया। वापस आकर देखा तो मेरी एक्टिवा नहीं मिली, कोई अज्ञात चोर मेरी एक्टिवा को चुरा ले गया, रिपोर्ट करता हूं। कानुनी कार्यवाही करें। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना सिंघीकैम्प पर प्रकरण संख्या 164/2025 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 दिनांक 22.12.2025 दर्ज कर माल मुल्जिम की तलाश एवं अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिस कम में राजेश कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम एवं धर्मवीर सिहं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन में माधो सिहं पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में थाना सिंधीकैम्प पर विशेष टीम गठित की गयी
गठित टीम द्वारा कडी मेहनत व अथक प्रयास करते हुये सीसीटीवी फुटेज देखे गये मुखबिर खास मामुर किये गये एवं आसूचना संकलित करते हुये लगातार प्रयास से कडी मेहनत करते हुये मुल्जिम शाबिर उर्फ मुन्ना पुत्र मो. शाकिर जाति सैयद उम्र 27 साल निवासी 631 ईमाम चौक लंकापुरी थाना भटटाबस्ती जयपुर को बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया एवं प्रकरण हाजा का माल मशरूका एक्टिवा नंबर आरजे 14 एचटी 8920 को बरामद किया गया एवं प्रकरण में त्वरित अनुसंधान करते हुए मुल्जिम के विरूद्ध प्रकरण दर्ज होने के बाद मात्र 24 घण्टों में चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

विशेष भूमिका :-
उक्त कार्यवाही में रामकरण सिहं हैडकानि 701,विकास कुमार कानि 10479 की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय