Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान से वर्ष 2022-23 में कुल निर्यात ₹77,771.37 करोड़ था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर ₹97,171.68 करोड़ हो गया है – कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

राजस्थान से वर्ष 2022-23 में कुल निर्यात ₹77,771.37 करोड़ था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर ₹97,171.68 करोड़ हो गया है – कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के निर्यात के आंकड़े जारी किए गये है जिसके अनुसार अप्रेल से अक्टूबर 2024 में जहां राज्य का कुल निर्यात रूपये 52,673.94 करोड था, वहीं अप्रेल से अक्टूबर 2025 में यह बढकर रूपये 58,029.33 करोड हो गया है। इस प्रकार राज्य के निर्यात में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्वि दर्ज की गई है, जो कि वर्तमान सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भी उल्लेखनीय है कि राज्य से वर्ष 2022-23 में कुल निर्यात ₹77,771.37 करोड़ था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर ₹97,171.68 करोड़ हो गया है। वर्ष 2024-25 का निर्यात, वर्ष 2022-23 की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक रहा है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड ने बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग निर्यातकों के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयासरत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा निर्यातकों को प्रोत्साहित करने हेतु एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2024, RIPS-2024, एक जिला एक उत्पाद (ODOP) नीति, MSME Policy-2024, EoDB में किये गये प्रयास तथा राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के फलस्वरूप राज्य में निर्यात के क्षेत्र में निरंतर वृद्धि हो रही है।

राज्य ने निर्यात में जिन उत्पादों में मुख्य रूप से वृद्वि दर्ज की है उनमें जैम एण्ड ज्वैलरी, एग्रो एण्ड फूड प्रोडक्ट, स्टोन मार्बल ग्रेनाईट एवं लेदर प्रोडक्ट आदि है। इन क्षेत्रों मे न केवल राज्य के निर्यात को नई गति दी है बल्कि बड़े पैमाने पर राज्य के व्यक्तियों को रोजगार भी मिला है। राज्य की इस वृद्धि से उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भागीदारी बढ़ाने में सहायता के साथ-साथ नये मार्केट तक पंहुच बढी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय