Home » राजस्थान » थार की टक्कर से 150 फीट दूर गिरीं ननद-भाभी, मौत:सिर फूटे, हाथ-पैर टूटे; रामदेवरा दर्शन कर गुजरात लौट रही थीं

थार की टक्कर से 150 फीट दूर गिरीं ननद-भाभी, मौत:सिर फूटे, हाथ-पैर टूटे; रामदेवरा दर्शन कर गुजरात लौट रही थीं

बाड़मेर में नेशनल हाईवे पर दो महिलाओं को तेज रफ्तार थार ने उड़ा दिया। दोनों उछलकर सड़क के दोनों तरफ 50 मीटर दूर (150 फीट) जाकर गिरीं।

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे रामदेवरा (जैसलमेर) के दर्शन कर बस से वापस बनासकांठा (गुजरात) लौट रही थीं। जिले के धोरीमन्ना थाना इलाके में बोर चारणान टोल प्लाजा के पास वॉशरूम जाने के लिए उतरी थीं। एक्सीडेंट गुरुवार सुबह 5 बजे हुआ।

सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में लगी गंभीर चोट के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में लगी गंभीर चोट के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ड्राइवर फरार

धोरीमन्ना थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया कि एक्सीडेंट में प्रेमी बेन (55) पत्नी दलश्योंगजी और उनकी भाभी तारा बेन (50) पत्नी अमृत की मौत हुई है। दोनों 50 श्रद्धालुओं के साथ गुजरात से दर्शन करने रामदेवरा गई थीं।

गुरुवार सुबह वापस गुजरात लौटने के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाली थार ​​​​धोरीमन्ना से सांचौर की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं के हाथ-पैर टूट गए। आरोपी मौके से फरार हो गया।

बस के यात्रियों ने बताया कि थार टक्कर मारने के बाद रुकी ही नहीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
बस के यात्रियों ने बताया कि थार टक्कर मारने के बाद रुकी ही नहीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में बैठे दूसरे यात्रियों ने सड़क गिरीं दोनों महिलाओं को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन दोनों ने पहले ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार दोनों नगोट पुलिस थाना गिहोरी, बनासकांठा (गुजरात) की रहने वाली थीं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय