राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कोटा जिले के रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में निकले विकास रथ के साथ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर गांव-गांव घूम रहे हैं। गुरुवार को रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में रथ यात्रा की शुरुआत नवगठित ग्राम पंचायत डोबड़ा से की।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।ग्राम पंचायत बनने के बाद पहली बार डोबड़ा गांव पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का ग्राम वासियों ने जबरदस्त स्वागत किया। ढोल- नगाड़ों,आतिशबाजी और गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा कर पूरे गांव में दिलावर के विकास रथ को घुमाया गया। सभा स्थल पर पहुंचने पर मंच पर ग्रामीणों ने 51 फीट लंबा साफा पहनाकर शिक्षा मंत्री दिलावर के प्रति आभार प्रकट किया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डोबड़ावासियों को बधाई अब आपका गांव ग्राम पंचायत बन गया है।अब आपको अपने कामों के लिए ग्राम पंचायत कालिया खेड़ी नहीं जाना पड़ेगा। सरपंच भी आपका अपना होगा और विकास अधिकारी भी अब यही बैठेगा तो आपके सारे काम यही गांव में ही हो जाएंगे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी गांवों में आयोजित सभा के दौरान स्व.अटल जी को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि आज गांव-गांव में जो सड़कों का जाल बिछा है,वह उन्हीं की देन है।






