Home » राजस्थान » सोना बेचने का झांसा देकर रुपए ठगे:परिचित होने पर ऑर्डर दिया था, कोर्ट के आदेश से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

सोना बेचने का झांसा देकर रुपए ठगे:परिचित होने पर ऑर्डर दिया था, कोर्ट के आदेश से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

अजमेर में सोना बेचने के नाम पर एक युवक के साथ 2.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अरावली विहार वैशाली नगर के रहने वाले पीड़ित अंकुश वशिष्ठ ने तरूण सोनी पर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित अंकुश का कहना है कि आरोपी उसका परिचित था। इसलिए ससुराल पक्ष में आवश्यकता होने पर 30 ग्राम सोना खरीदने के लिए तरूण सोनी से 8 अगस्त 2024 को सम्पर्क किया था। उसके घर जाकर उस समय के भाव पर 72,500 रुपए बताते हुए 30 ग्राम सोना देने के लिए कह दिया। इस पर अंकुश ने उसे 2 लाख 15 हजार रुपए दे दिए। शेष राशि सोना प्राप्त होने पर देने के लिए कह दिया।

बहानेबाजी करने लगा आरोपी

एक सप्ताह बाद भी सोना नहीं देने पर उसने तरूण को टोका तो वह बहानेबाजी करने लगा। उसे कई बार मैसेज व फोन किए, लेकिन उसने सोना खरीदकर नहीं दिया।

नोटिस भेजा था, लेकिन असर नहीं पड़ा

सोना नहीं देने पर जब उससे रुपए लौटाने को कहा तो उसने पैसा भी नहीं लौटाया। ऐसे में अंकुश ने 6 व 10 अक्टूबर 2025 को नोटिस भी भेजा। इसका कोई असर नहीं होने पर उसने अदालत में परिवाद पेश कर दिया। इस पर अदालत के आदेश से अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई तेजाराम कर रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय