Home » राजस्थान » ठेकेदार ने रविंद्र भाटी का नाम लेकर लोगों को धमकाया:खराब रोड बनाने पर ग्रामीणों ने टोका तो बोला- जूते मारूंगा; शिव विधायक ने माफी मांगी

ठेकेदार ने रविंद्र भाटी का नाम लेकर लोगों को धमकाया:खराब रोड बनाने पर ग्रामीणों ने टोका तो बोला- जूते मारूंगा; शिव विधायक ने माफी मांगी

बाड़मेर में बेकार सड़क बनाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया तो ठेकेदार से बहस हो गई। ठेकेदार ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का नाम लेते हुए ग्रामीणों को धमकाया। इतना ही नहीं ठेकेदार ने लोगों से कहा- पैरों में जूते पहने हुए हैं, गांव से निकलते ही जूते मारूंगा।

ठेकेदार-ग्रामीणों के बीच 20 दिसंबर को हुई बहस का गुरुवार को वीडियो सामने आया। इसके बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ऑडियो जारी कर गांव वालों से माफी भी मांगी। हालांकि ठेकेदार और विधायक के बीच कोई रिश्ता नहीं है।

गांव वाले निर्माण देखने पहुंचे तो सड़क उखड़ने लगी थी दरअसल, शिव विधानसभा के देवका से मती का गोल तक 2.5 किलोमीटर लंबी रोड बनाने का ठेका मैसर्स भवानी सिंह तेजमालता के नाम से हुआ था। 20 दिसंबर को ग्रामीण रोड की क्वालिटी चेक करने पहुंचे थे, तब सड़क उखड़ने लगी थी।

इसके बाद ठेकेदार भवानी सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कहने लगे कि रोड क्यों खोदी? इस दौरान ग्रामीण भूर सिंह और अन्य के साथ बहस हो गई। इस दौरान ठेकेदार गांव वालों को धमकाने लगा और गालियां भी दी।

ग्रामीणों से बहस करता ठेकेदार भवानी सिंह। इस दौरान ठेकेदार ने गालियां दी और ग्रामीणों को धमकाया।
ग्रामीणों से बहस करता ठेकेदार भवानी सिंह। इस दौरान ठेकेदार ने गालियां दी और ग्रामीणों को धमकाया।

बोला- रविंद्र भाटी मेरा भाई, अभी वीडियो बनाकर भेजता हूं ठेकेदार ने खुद को शिव विधायक का भाई बताया और कहा कि मैं अभी वीडियो बनाकर रविंद्र भाटी को भेजता हूं। इस पर ग्रामीणों ने कहा- विधायक हमने बनाया तो ठेकेदार ने गालियां देते हुए कहा- सब वोट तुम्हारे पास ही है क्या?

मामले को लेकर जब रविंद्र सिंह भाटी से बात की तो उन्होंने कहा- सभ्य समाज में ऐसी चीजों की कहीं भी जगह नहीं है। काम क्वालिटी के साथ होना चाहिए। इसके साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों का हक है, गलत होने पर विरोध कर सकते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines