Home » राजस्थान » अजमेर में DJ पिकअप के साथ निकाला पैदल मार्च:कांग्रेसियों की पुलिस से हुई झड़प, लेकिन माने नहीं; अरावली बचाओ के लगाए नारे

अजमेर में DJ पिकअप के साथ निकाला पैदल मार्च:कांग्रेसियों की पुलिस से हुई झड़प, लेकिन माने नहीं; अरावली बचाओ के लगाए नारे

अरावली बचाओ जन आंदोलन जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान, अवैध खनन तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अजमेर में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला।

इस दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर पुलिस ने टोका तो कांग्रेसियों से झड़प हो गई। बाद में कांग्रेसी नहीं माने और डीजे पिकअप पर गाने चलाते हुए पैदल मार्च निकाला।

कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

सिविल लाइन थाना प्रभारी शम्भूसिंह ने कहा…

QuoteImage

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला। डीजे पिकअप में गाने बज रहे थे। उनको केवल देशभक्ति गाने बजाने के लिए कहा गया। हिदायत दी गई कि कोई हुड्दंगी गाने नहीं बजाएंगे। विवाद जैसी कोई बात नहीं।

QuoteImage

पुलिस के साथ डीजे पिकअप पर गाने बजाते हुए पैदल मार्च निकाला गया।
पुलिस के साथ डीजे पिकअप पर गाने बजाते हुए पैदल मार्च निकाला गया।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में ज्योतिबा फूले सर्किल से पैदल मार्च रवाना हुआ। जो गांधी भवन, मदार गेट तक निकाला गया। कांग्रेसियों ने कहा कि पैदल मार्च अरावली पर्वतमाला की रक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ निकाला गया है।

शुरूआत में ही पुलिस ने डीजे वाले को गाने केवल देश भक्ति के चलाने के लिए बोला लेकिन इसी बीच जयपाल व अन्य कांग्रेसी आ गए और झड़प हुई। इस दौरान पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता द्रोपदी कोली सहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक, मंडल, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

फोटोज में देखें पैदल मार्च…

डीजे पर गाने चलाने को लेकर कांग्रेसियों व पुलिस में झड़प भी हुई।
डीजे पर गाने चलाने को लेकर कांग्रेसियों व पुलिस में झड़प भी हुई।
शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में ज्योतिबा फूले सर्कल से कांग्रेसी रवाना हुए।
शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में ज्योतिबा फूले सर्कल से कांग्रेसी रवाना हुए।
अरावली बचाओ पैदल मार्च में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।
अरावली बचाओ पैदल मार्च में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए