Poola Jada
Home » राजस्थान » बयाना पुलिस ने वक्फ कमेटी सचिव को किया गिरफ्तार:पांच महीने पहले घर में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था

बयाना पुलिस ने वक्फ कमेटी सचिव को किया गिरफ्तार:पांच महीने पहले घर में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था

बयाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के पांच माह पुराने मामले में वक्फ कमेटी बयाना के सचिव फिरोज मलिक को गिरफ्तार किया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके कारण यह मामला सुर्खियों में रहा।

बयाना कोतवाली पुलिस के अनुसार, कस्बे की वॉटर वर्क्स कॉलोनी निवासी बादाम पुत्र मंगती ने 4 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पड़ोसी सलीम, उसके बेटे फिरोज और 8-10 अन्य परिजनों व रिश्तेदारों ने मिलकर उसके घर में घुसकर लाठी-सरियों से हमला किया। इस हमले में बादाम के परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से बयाना कोतवाली थाने में क्रॉस केस भी दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने जांच के उपरांत नामजद आरोपी फिरोज (28) पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया है। फिरोज वर्तमान में वक्फ कमेटी बयाना का सचिव है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी एएसआई बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय