Home » राजस्थान » 5-विधानसभा में जीत के अंतर से ज्यादा वोट कटे:अशोक गहलोत की सरदारपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा 56 हजार 809 वोटर्स के नाम डिलीट

5-विधानसभा में जीत के अंतर से ज्यादा वोट कटे:अशोक गहलोत की सरदारपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा 56 हजार 809 वोटर्स के नाम डिलीट

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जोधपुर में पिछले दो विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चुनाव हार-जीत के अंतर से ज्यादा नाम विशेष गहन पुनरीक्षण में कटे हैं। इन आंकड़ों के गणित को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी समझने का प्रयास कर रहे हैं। इन नाम के काटने का अगले चुनाव में क्या असर पड़ेगा राजनीतिक दल भी यह पहली सुलझाने में लगे हुए हैं।

जोधपुर में पहले 23 लाख 1 हजार 352 कुल मतदाता थे। वर्तमान में यहां 20 लाख 43 हजार 521 मतदाताओं ने अपने फॉर्म SIR में जमा करवाए हैं। इनमें से 19 लाख 86 हजार 758 नाम की मैपिंग हो चुकी है। जबकि 56 हजार 763 की मैपिंग अभी नहीं हुई है।

विधानसभा चुनाव 2023 का डाटा

विधानसभा क्षेत्र भाजपा को वोट मिले कांग्रेस को वोट मिले जीत-हार का अंतर नाम कट रहे
शेरगढ़ 102868 77824 25044 13514
ओसियां 103746 100939 2807 13271
भोपालगढ़ 49540 86224 36684 19110
सरदारपुरा 96859 70463 26396 56809
जोधपुर शहर 71192 57667 13525 42653
सूरसागर 1117065 78306 38759 52438
लूणी 123489 98820 24678 42134
बिलाड़ा 90776 80342 10425 17902

जोधपुर जिले में 2 लाख 57 हजार 831 फॉर्म जमा नहीं हुए हैं। इनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। इनमें से 44 हजार 66 मृत, 1 लाख 44 हजार 548 स्थाई रूप से स्थानांतरित, 38 हजार 103 अनुपस्थित पाए गए। वहीं, 1 से अधिक स्थान पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं की संख्या 30 हजार 64 है। जबकि 1 हजार 50 अन्य मतदाता है।

विधानसभा चुनाव 2018 का डाटा

विधानसभा क्षेत्र भाजपा को वोट मिले कांग्रेस को वोट मिले जीत-हार का अंतर नाम कट रहे
शेरगढ़ 75220 99916 24696 13514
ओसियां 56039 83629 27590 13271
भोपालगढ़ 45802 63424 17622 19110
सरदारपुरा 51484 97081 45597 56809
जोधपुर शहर 64172 58323 5849 42653
सूरसागर 86885 81222 5763 17844
लूणी 75822 84979 9157 42132
बिलाड़ा 75671 66053 9618 17902

अब कुछ विधानसभा के आंकड़ों से समझे

  • सरदारपुरा विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक हैं। यहां सबसे ज्यादा 56809 वोट कटे हैं। साल 2023 में अशोक गहलोत 26396 वोट से जीते थे।
  • ओसियां विधानसभा में जीत-हार का आंकड़ा 2807 वोट का था। यहां से भाजपा कैंडिडेट भैराराम सियोल जीते थे। अब इस विधानसभा में 13271 वोट कटे हैं।

जोधपुर जिले का डेटा

SIR से पहले वोटर लिस्ट में नाम थे 23 लाख 1 हजार 352
SIR में नाम कटे 2 लाख 57 हजार 831
अब नाम बचे 20 लाख 43 हजार 521
मौत की वजह से नाम कटे 44 हजार 66
ऐबसेंट मिलने पर नाम कटे 38 हजार 103
शिफ्ट होने पर नाम कटे 1 लाख 44 हजार 548
डबल वोटर होने पर नाम कटे 30 हजार 64
अन्य कारणों से नाम कटे 1050

ड्राफ्ट लिस्ट को वैरिफाई कर रहे दल कांग्रेस शहर अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता गहनता से इस लिस्ट को देख रहे हैं। किसी व्यक्ति का नाम से छूट न जाए इसके प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं। वहीं,भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि पार्टी की तरफ से ड्राफ्ट लिस्ट को बूथवाइज वेरिफाई किया जा रहा है।

शेरगढ़ विधानसभा के आंकड़े

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 2 लाख 87 हजार 32
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 73 हजार 518
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 72 हजार 214
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 1304
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 13 हजार 514

ओसियां विधानसभा के आंकड़े

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 2 लाख 75 हजार 986
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 62 हजार 715
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 61 हजार 107
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 1608
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 13 हजार 271

भोपालगढ़ विधानसभा के आंकड़े

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 3 लाख 13 हजार 506
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 94 हजार 396
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 93 हजार 546
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 850
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 19 हजार 110

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 2 लाख 69 हजार 574
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 12 हजार 765
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 4 हजार 550
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 8 हजार 215
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 56 हजार 809

जोधपुर शहर विधानसभा

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 2 लाख 4 हजार 322
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 1 लाख 61 हजार 669
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 1 लाख 53 हजार 621
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 8 हजार 48
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 42 हजार 653

सूरसागर विधानसभा क्षेत्र

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 3 लाख 2 हजार 467
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 50 हजार 29
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 32 हजार 185
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 17 हजार 844
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 52 हजार 438

लूणी विधानसभा

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 3 लाख 51 हजार 458
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 3 लाख 9 हजार 324
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 94 हजार 126
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 15 हजार 198
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 42 हजार 134

बिलाड़ा विधानसभा

SIR से पूर्व मतदाताओं की संख्या 2 लाख 97 हजार 07
डिजिटलाइज किए गए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 79 हजार 105
मैपिंग के साथ डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 2 लाख 75 हजार 409
बिना मैपिंग के डिजिटलाइज किए परिगणना प्रपत्र 3 हजार 696
अप्राप्त परिगणना प्रपत्र 17 हजार 902
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines