Home » राजस्थान » बदमाशों ने पट्रोल-पंप पर की जमकर तोड़फोड़:कैंपर गाड़ी से मारी टक्कर, रात के अंधेरे में आए हमलावर; पुलिस जांच में जुटी

बदमाशों ने पट्रोल-पंप पर की जमकर तोड़फोड़:कैंपर गाड़ी से मारी टक्कर, रात के अंधेरे में आए हमलावर; पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र में मंडल नाथ चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने पंप पर जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

करवड़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश मीना ने बताया कि रात 11:56 बजे बदमाश एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने सीधे पंप की मशीन को टक्कर मार दी और भाग निकले।

घटना के वक्त पंप का सीसीटीवी कैमरा बंद था। हमलावरों ने न तो पेट्रोल भरा और न ही कर्मचारियों से कोई झगड़ा किया। ऐसा लगता है कि यह हमला सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।

बदमाशों ने कैंपर से टक्कर मारकर मशीन को तोड़ दिया।
बदमाशों ने कैंपर से टक्कर मारकर मशीन को तोड़ दिया।

सीसीटीवी की कर रहे जांच

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों की पेट्रोल पंप संचालक से पुरानी रंजिश हो सकती है, जिसके चलते उन्होंने तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय