Home » राजस्थान » पाटन में वन विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन के रास्ते को किया बंद, जेसीबी से खोदकर किया बंद

पाटन में वन विभाग की कार्रवाई:अवैध खनन के रास्ते को किया बंद, जेसीबी से खोदकर किया बंद

पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने तालाब के पास से वन भूमि से क्रेशरों की ओर जाने वाले अवैध रास्ते को और चिड़ीमार पहाड़ पर जाने वाले अवैध खनन के रास्तों को जेसीबी मशीन से गहरी खाइयां खुदवाकर बंद कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्थान वन विभाग और हरियाणा राज्य के वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

खनिज परिवहन के रास्तों को किया बंद क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश कुमार मुंड ने बताया कि स्यालोदड़ा और चिड़ीमार पहाड़ स्थित वन क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए खनिज परिवहन मार्गों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।

लंबे समय से मिल रहीं थीं शिकायतें जानकारी के अनुसार, स्यालोदड़ा स्थित वन क्षेत्र से लंबे समय से अवैध खनन और खनिज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे रास्तों पर गहरी खाइयाँ खुदवाकर उन्हें बंद किया।

इस कार्रवाई के दौरान हरियाणा वन विभाग के वनकर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र होने के कारण अवैध खनन माफिया इन इलाकों का दुरुपयोग कर रहा था, जिस पर अब सख्ती से रोक लगाई जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन भूमि की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी जारी रहेगी। अवैध खनन या परिवहन में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय