Home » राजस्थान » अलवर में 12 साल की बच्ची की खेलते-खेलते मौत:पिता बोले- कोई बीमारी नहीं थी, समझ नहीं आया क्या हुआ

अलवर में 12 साल की बच्ची की खेलते-खेलते मौत:पिता बोले- कोई बीमारी नहीं थी, समझ नहीं आया क्या हुआ

अलवर में एक 12 साल की बच्ची की सोमवार रात करीब 8 बजे खेलते-खेलते मौत हो गई। मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। परिवार का कहना है कि बेटी को कोई बीमारी नहीं थी। समझ नहीं आया कि क्या हुआ।

मृत बच्ची भूमिका के पिता मनोज कुमार ने बताया- बेटी सोमवार शाम को घर के बाहर अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी। तभी अचानक बड़ी बेटी दौड़कर आई कि भूमिका गिर गई। उठ नहीं रही। उसे जाकर देखा तो बेहोश मिली। घटना के तुरंत बाद अलवर जिला हॉस्पिटल लेकर आए। करीब 20 से 30 मिनट में अस्पताल पहुंच गए थे। यहां आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

तीन बहनें हैं, पिता कपड़े की दुकान पर काम करते हैं

बच्ची के पिता मनेाज के तीन बेटियां हैं। मनोज कुमार चूड़ी मार्केट में मजदूरी का काम करते हैं। पिता का कहना है कि बेटी को कोई बीमारी नहीं थी। अचानक गिरने से एक बार लगा मिर्गी आ गई होगी। कुछ ही मिनट के बाद डॉक्टर ने मृत बता दिया। समझ नहीं आया कि क्या हुआ।

बच्ची के सिर पर चोट का निशान नहीं

शिवाजी पार्क थाना पुलिस के एएसआई शमसुद्दीन ने बताया- बालिका के पिता ने रिपोर्ट दी कि शिवाजी पार्क में उसकी बेटी शाम करीब 8 बजे के आसपास घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय पैर फिसलकर गिर गई।

अलवर जिला हॉस्पिटल के मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ विजयवर्गीय का कहना है कि बच्ची के परिवार वाले बिना पोस्टमॉर्टम के ही उसे ले गए। बिना देखे हम भी कोई कमेंट नहीं कर सकते।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास