Home » राजस्थान » ; ; राजसमंद में मनरेगा को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च:महात्मा गांधी नाम हटाने को लेकर आपत्ति; भाजपा के खिलाफ विरोध जताया

; ; राजसमंद में मनरेगा को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च:महात्मा गांधी नाम हटाने को लेकर आपत्ति; भाजपा के खिलाफ विरोध जताया

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार सुबह पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह पैदल मार्च सिहाड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर लालबाग स्थित गिरिराज पर्वत तक निकाला गया।

महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर आपत्ति जताई

नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम जोशी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम के बाद नगर स्तर पर यह पैदल मार्च आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना और अरावली पर्वतमाला में कटाव को बढ़ावा देना जनहित के खिलाफ है।

अरावली प्रदेश से जुड़ा मुद्दा

जोशी ने कहा कि अरावली पर्वतमाला का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है और इसे किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर भाजपा के किसी भी नेता ने न तो कोई बयान दिया और न ही विरोध दर्ज कराया, जबकि यह पूरे प्रदेश से जुड़ा हुआ विषय है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में न्यायालय द्वारा इस मामले में रोक लगाई गई है, लेकिन यदि सरकार भविष्य में कोई गलत निर्णय लेती है तो कांग्रेस दोबारा आंदोलन करेगी।पैदल मार्च में महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास