Home » राजस्थान » 14 साल की स्टूडेंट की नहाते हुए हार्टअटैक से मौत:बाथरूम का गेट खटखटाता रहा परिवार, अंदर बेसुध मिली छात्रा

14 साल की स्टूडेंट की नहाते हुए हार्टअटैक से मौत:बाथरूम का गेट खटखटाता रहा परिवार, अंदर बेसुध मिली छात्रा

बूंदी में एक 14 साल की स्कूल स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत हो गई। बाथरूम में नहाते समय छात्रा को साइलेंट अटैक आया था। इसके बाद वो अंदर ही बेसुध होकर गिर गई।

हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। इसलिए हार्टअटैक की संभावना जताई गई है। मामला जिले के बांसी कस्बे में मंगलवार सुबह का है।

घर पर अकेली थी छात्रा

मृतका की पहचान बांसी निवासी महेश कुमार सोनी की पुत्री हर्षिता सोनी के रूप में हुई है, जो कक्षा 8वीं की छात्रा थी। घटना के समय हर्षिता की मां कोटा गई हुई थीं, जबकि पिता अपनी दुकान पर थे।

परिजनों ने बताया कि हर्षिता छत पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने गेट खटखटाया और आवाजें दी। इसके बाद बाथरूम का गेट तोड़कर अंदर घुसे तो हर्षिता जमीन पर गिरी हुई मिली

डॉक्टर ने साइलेंट अटैक से बताया मौत

उसे तुरंत बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार कुमावत ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार हर्षिता पढ़ाई में होशियार थी और 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके दादा ने बताया कि हर्षिता दौड़ने और खेलने में होशियार थी।

हर्षिता का एक छोटा भाई भी है। बेटी की मौत के बाद उसकी मां की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।