Home » राजस्थान » उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने की जनसुनवाई

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने की जनसुनवाई

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बुधवार को सिविल लाइन स्थित अपने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को फोन पर निर्देश देकर कुछ समस्याओं का उसी समय समाधान करवाया तथा अन्य समस्याओं के बारे में फरियादियों को बताया कि वे स्वयं मॉनिटरिंग कर इनका समाधान करवाएंगे। जिस स्तर की समस्या है, वहां बात कर समाधान करवाया जाएगा। समस्या समाधान के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यता होगी तो उसे भी जारी करवाएंगे।
डॉ. बैरवा ने उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की बधाई दी तथा कहा कि वे सजग नागरिक का उत्तरदायित्व निभाएं। केन्द्र और राज्य सरकार की प्रत्येक योजना की जानकारी रखें तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनसे लाभान्वित करवा कर विकसित भारत@2047 और विकसित राजस्थान@2047 के संकल्प की सिद्धी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय