Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को वर्ष 2026 की शुभकामनायें दी

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को वर्ष 2026 की शुभकामनायें दी

राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
देवनानी ने कहा कि वर्ष – 2026 सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और सफलता लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह वर्ष राजस्थान के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

विधानसभाध्‍यक्ष ने कहा कि अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और परम्‍पराओं को सुदृढ़ करते हुए सभी जनप्रतिनिधि और नागरिकगण मिलकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएँ। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा सभी नागरिकों से आपसी सद्भाव, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
देवनानी ने कहा कि वर्ष 2026 हम सभी के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों का प्रतीक बने। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नया वर्ष सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख- शांति लेकर आए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11