Home » राजस्थान » जोधपुरवासियों ने अलग-अलग अंदाज में किया नए साल का स्वागत:शहर में कहीं डीजे पार्टी तो कहीं हुआ दूध वितरण, देखें फोटोज

जोधपुरवासियों ने अलग-अलग अंदाज में किया नए साल का स्वागत:शहर में कहीं डीजे पार्टी तो कहीं हुआ दूध वितरण, देखें फोटोज

न्यू ईयर का ब्लू सिटी जोधपुर ने सेलिब्रेशन के साथ स्वागत किया। रंगीन रोशनी में शहर के बड़े होटल, क्लब और रिसॉर्ट्स में धूमधड़ाका भरे आयोजन चले। कहीं सेलिब्रिटी रैपर की परफॉर्मेंस तो कहीं राजस्थानी लोक कलाकार फोक सॉन्ग पर प्रस्तुतियां देख-सुनकर युवा थिरकते नजर आए।

शहर में शाम होते ही जगह-जगह इवेंट शुरू हो गए थे जो देर रात तक चले। ठीक रात 12 बजे आतिशबाजी शुरू हुई जो काफी देर तक जारी रही। यहां देखिए शहर के ऐसे कुछ इवेंट के फोटोज..

शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पुलिस मुस्तैद नजर आई, कालिका टीम ने रूट मार्च निकाला।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पुलिस मुस्तैद नजर आई, कालिका टीम ने रूट मार्च निकाला।
आईटीआई सर्किल पर द लॉन में इजिप्ट के पिरामिड थीम पर पार्टी का आयोजन किया गया जिसको लेकर युवाओं में काफी क्रेज रहा।
आईटीआई सर्किल पर द लॉन में इजिप्ट के पिरामिड थीम पर पार्टी का आयोजन किया गया जिसको लेकर युवाओं में काफी क्रेज रहा।
नववर्ष के अवसर पर शहर में कई परिवारों ने सादगी, प्रेम और पारिवारिक आत्मीयता के साथ नए साल का स्वागत किया। घरों में दीप-रोशनी, सजावट और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से माहौल उल्लासपूर्ण नजर आया।
नववर्ष के अवसर पर शहर में कई परिवारों ने सादगी, प्रेम और पारिवारिक आत्मीयता के साथ नए साल का स्वागत किया। घरों में दीप-रोशनी, सजावट और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से माहौल उल्लासपूर्ण नजर आया।
जोधपुर पुलिस द्वारा जालोरी गेट चौराहा पर नववर्ष की शुरुआत 'मदिरा की जगह दूध से' करने का संदेश दिया।
जोधपुर पुलिस द्वारा जालोरी गेट चौराहा पर नववर्ष की शुरुआत ‘मदिरा की जगह दूध से’ करने का संदेश दिया।
जोधपुर कमिश्नर ओमप्रकाश ने जालोरी गेट पर दुध वितरण कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
जोधपुर कमिश्नर ओमप्रकाश ने जालोरी गेट पर दुध वितरण कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
भीतरी शहर में राजस्थानी कलाकारों के कार्यक्रम के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
भीतरी शहर में राजस्थानी कलाकारों के कार्यक्रम के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
शहर के घंटाघर पर नववर्ष के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे।
शहर के घंटाघर पर नववर्ष के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे।
शास्त्री सर्किल पर रंग बिरंगी रोशनी से नहाए फाउंटेन के साथ म्यूजिक की धुन पर थिरक रहे बच्चे और परिवार के सदस्य भी उनके साथ नववर्ष का स्वागत करने पहुंचे।
शास्त्री सर्किल पर रंग बिरंगी रोशनी से नहाए फाउंटेन के साथ म्यूजिक की धुन पर थिरक रहे बच्चे और परिवार के सदस्य भी उनके साथ नववर्ष का स्वागत करने पहुंचे।
शहर में ठीक रात 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हुई जो काफी देर तक चलती रही।
शहर में ठीक रात 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हुई जो काफी देर तक चलती रही।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11