Home » राजस्थान » चौमूं में बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकराई:एयरबैग खुलसे से बड़ा हादसा टला, गाड़ी छोड़कर भाग गया ड्राइवर

चौमूं में बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकराई:एयरबैग खुलसे से बड़ा हादसा टला, गाड़ी छोड़कर भाग गया ड्राइवर

चौमूं में कस्बे के वीर हनुमान मार्ग पर बुधवार देर रात एक कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर चौमूं थाने भिजवा दिया है।

तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

कार जब्त, नहीं मिला ड्राइवर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मौके से क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली गई है, लेकिन ड्राइवर वहां नहीं मिला। पुलिस कार नंबरों के आधार पर चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11