Home » राजस्थान » सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की सुनवाई से समस्याएं होंगी दूर, संगठन होगा मजबूत, सरकार भी होगी सुदृढ़:— गौतम दक

सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की सुनवाई से समस्याएं होंगी दूर, संगठन होगा मजबूत, सरकार भी होगी सुदृढ़:— गौतम दक

जयपुर सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम दक ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की। मंत्री गौतम दक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता को सदैव प्राथमिकता दी जाती है। कार्यकर्ताओं के कार्यों को संगठन के माध्यम से सत्ता के मंत्री प्राथमिकता दे रहे है, इससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नई पहचान मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसी मंशा के साथ पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई शुरू की है, इसके परिणाम भी अब आना शुरू हो गए है।सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि कार्यकर्ता सुनवाई में आने वाले परिवादों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की सुनवाई सरकार में होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यकर्ताओं की समस्याएँ दूर होंगी और उनके क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान होगा तो संगठन मजबूत होगा और संगठन मजबूत होगा तो सरकार भी सुदृढ़ बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की जा रही है, वहीं मंत्रियों के निवास पर जनसुनवाई पूर्व की भांति निरंतर सुचारू है। प्रदेश के आमजन कभी भी मंत्रियों के निवास पर जनसुनवाई में आ सकते है। प्रदेश कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यालय सचिव मुकेश पारीक भी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन