Home » राजस्थान » अजमेर में डॉग बाइट से महिला की मौत:महीने भर पहले काटा था, कल गांव में तबीयत बिगड़ी, ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे थे

अजमेर में डॉग बाइट से महिला की मौत:महीने भर पहले काटा था, कल गांव में तबीयत बिगड़ी, ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे थे

अजमेर में महिला के डॉग बाइट से मौत का मामला सामने आया है। महिला कि बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया। ग्रामीणों की ओर से परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। गुरुवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत गयी।

परिजनों के अनुसार करीब 1 महीने पहले महिला को हाथ पर कुत्ते ने काट लिया। मानसिक रूप से ठीक नहीं होने के कारण उसे इलाज नहीं मिल पाया था।

बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ी और गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मामले की सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दी गई है।

मृतक महिला का परिवार
मृतक महिला का परिवार

मृतका के भांजे दिलावर सिंह ने बताया कि उसके रिश्ते में लगने वाली मामी मैना देवी(44) पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह सेंद्रिय गांव में निवास करती थी। पति लक्ष्मण सिंह की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। मैना देवी मानसिक रूप से ठीक भी नहीं थी।

मैना देवी को एक महीने पहले गांव में घूमते वक्त कुत्ते ने काट लिया था। ग्रामीणों के द्वारा इलाज दिलाने के कई प्रयास किए गए लेकिन उसे इलाज नहीं मिल पाया था। बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों से जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया था। जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर के द्वारा भी डॉग बाइट से मौत होने की जानकारी दी गई।

दो बार हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार मैना देवी की दो बार शादी हुई थी। उसकी पहली शादी हुई लेकिन पति से गृह क्लेश के चलते डिवोर्स हो गया था। 2019 में दूसरी बार कोर्ट में लक्ष्मण सिंह से शादी हुई थी। लेकिन लक्ष्मण की कोरोना के दौरान मौत हो गई। मैना देवी मानसिक रूप से ठीक भी नहीं थी। वह अकेली ही गांव में रहती थी। माता-पिता अजमेर के वैशाली नगर में निवास करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर के खाटूश्यामजी में हथियारबंद युवक गिरफ्तार:पुलिस ने सिसोदिया कॉलोनी से पकड़ा, देसी कट्टा किया बरामद

सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने