Home » राजस्थान » राजस्थान के युवक की अमेरिका में मौत:परिवार से वीडियो कॉल पर बात करके सोया था, फिर नहीं उठा; साइलेंट अटैक आया

राजस्थान के युवक की अमेरिका में मौत:परिवार से वीडियो कॉल पर बात करके सोया था, फिर नहीं उठा; साइलेंट अटैक आया

राजस्थान के युवक की अमेरिका के जॉर्जिया में साइलेंट अटैक से मौत हो गई। युवक अपने परिवार की करीब डेढ़ बीघा जमीन बेचकर अमेरिका गया था। वहां एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था।

29 दिसंबर की रात अपने घर पर वीडियो कॉलिंग पर बात कर सोया था। अगले दिन 30 दिसंबर को नहीं उठा। दोस्त हॉस्पिटल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक में खैरथल-तिजारा जिले का रहने वाला था। परिवार बेटे के शव आने का इंतजार कर रहा है।

युवक अमेरिका में एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था। एक वीडियो में नजर आ रहा है युवक। (फाइल फोटो)।
युवक अमेरिका में एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था। एक वीडियो में नजर आ रहा है युवक। (फाइल फोटो)।

परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर सोया था जाट बहरोड़ गांव के रहने वाले विपिन चौधरी (24) पुत्र हवा सिंह की मौत हुई है। उनके परिवार के सदस्य मनीष चौधरी ने बताया कि विपिन ने 29 दिसंबर की रात को अपने माता-पिता से वीडियो कॉलिंग पर बात की थी। विपिन पूरी तरह स्वस्थ था। उसे कोई बीमारी नहीं थी।

उसने बात करते हुए कहा कि अब कल बात करूंगा। नींद आ रही है। सो रहा हूं। 30 दिसंबर को विपिन के साथ रहने वाले युवक का फोन आया। उसने कहा कि विपिन ने सुबह कमरे का गेट नहीं खोला। तब दूसरी चाबी लेकर गेट खोला तो विपिन बिस्तर में सोया मिला। उसकी सांसें नहीं चल रही थी। हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विपिन चौधरी के पिता हवा सिंह किसान है। फोटो में हवा सिंह और उनकी पत्नी।
विपिन चौधरी के पिता हवा सिंह किसान है। फोटो में हवा सिंह और उनकी पत्नी।

पैसा कमाकर घर लौटना चाहता था विपिन जून 2024 में अमेरिका के जॉर्जिया गया था। पंजाब के किसी युवक के संपर्क में आने के बाद उसने गांव की करीब डेढ़ बीघा जमीन बेची थी। करीब 30 से 40 लाख रुपए खर्च कर अमेरिका गया था। उसके बाद अपने गांव नहीं आया था। अमेरिका में एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था। उसका प्लान था कि दो-तीन साल लगातार वहां काम कर पैसे कमाएं। उसके बाद ही वापस लौटे।

हादसे की जानकारी के बाद उनके जाट बहरोड़ गांव में स्थित घर में रिश्तेदार और पड़ोसी।
हादसे की जानकारी के बाद उनके जाट बहरोड़ गांव में स्थित घर में रिश्तेदार और पड़ोसी।

परिवार को शव आने का इंतजार विपिन की मौत के बाद माता-पिता बेटे के शव का इंतजार है। अभी शव लाने का कोई इंतजाम नहीं हो सका है, जिसके कारण परिवार के लोगों ने इंडियन नोर्थ अमेरिका एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भंडारी से बातचीत की है। उनको पूरी जानकारी भेजी है। वे आगे विपिन के शव को भारत भिजवाने में लगे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर के खाटूश्यामजी में हथियारबंद युवक गिरफ्तार:पुलिस ने सिसोदिया कॉलोनी से पकड़ा, देसी कट्टा किया बरामद

सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में रविवार को भीड़ के बीच देसी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने