Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में परिचित ने दिया धोखा, 15-लाख रुपए लेकर भागा:गोल्ड छुड़वाने के लिए थे दिए, दूसरे बैंक अकाउंट में किए ट्रांसफर

जयपुर में परिचित ने दिया धोखा, 15-लाख रुपए लेकर भागा:गोल्ड छुड़वाने के लिए थे दिए, दूसरे बैंक अकाउंट में किए ट्रांसफर

जयपुर में एक परिचित के धोखा देकर 15 लाख रुपए लेकर भागने का मामला सामने आया है। गोल्ड छुड़वाने के लिए पीड़ित ने उसके बैंक अकाउंट में रुपए डाले थे। गोल्ड छुड़वाने की जगह अपने दूसरे बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर कर निकाल लिए। चित्रकूट थाने में पीड़ित युवक ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- जमवारामगढ़ के रहने वाले हेमराज गुर्जर (34) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी प्रेम चंद से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच अच्छा परिचित हो गया। आरोप है कि गोल्ड छुड़वाने के लिए आरोपी प्रेम चंद के बैंक ऑफ महाराष्ट्र स्थित अकाउंट में 14.65 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए दिए थे। बैंक अकाउंट में रुपए ट्रांसफर होने के बाद चकमा देकर आरोपी भाग निकला।

उसके बाद लगातार कॉल करने पर मोबाइल बंद मिला। जानकारी करने पर गोल्ड छुड़ाने के लिए रुपए नहीं जमा करवाने का पता चला। दिए रुपयों में से 5 लाख रुपए अपने दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। जिन्हें यूपीआई और एटीएम के जरिए निकलने का पता चला। धोखे का एहसास होने पर चित्रकूट थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय