Home » राजस्थान » जोधपुर में युवक की नाक काटी, हाथ-पैर तोड़े:युवती को भगाकर ले गया था, SUV से गांव पहुंचते ही परिवार वाले टूट पड़े

जोधपुर में युवक की नाक काटी, हाथ-पैर तोड़े:युवती को भगाकर ले गया था, SUV से गांव पहुंचते ही परिवार वाले टूट पड़े

जोधपुर के लूणी इलाके में युवती को भगा ले जाने के आरोपी युवक पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उन्होंने धारदार हथियार से युवक की नाक काट दी। पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। युवक की SUV में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावर भाग गए। लहूलुहान हालत में युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाड़ा) आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया- 25 साल का युवक आठ दिन पहले पड़ोसी गांव की युवती को भगाकर ले गया था। पुलिस और ग्रामीणों के दबाव पर उसने एक जनवरी को युवती को छोड़ दिया।

2 जनवरी की दोपहर वह SUV से अपने गांव पहुंचा। यहां लड़की के घरवालों ने हमला बोल दिया।

तीन आरोपी हिरासत में थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया- घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ही लड़के को हॉस्पिटल पहुंचाया। अभी भी वह हॉस्पिटल में भर्ती है। हमले के तीन आरोपियों को डिटेन किया गया है। गाड़ी भी सीज की गई है।

एनडीपीएस एक्ट व पॉक्सो में वांटेड है युवक थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि युवक के खिलाफ 26 दिसंबर 2025 को युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इससे पहले युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। वह पॉक्सो एक्ट में भी आरोपी है। जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास