ओसियां विधायक भैराराम सियोल और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने जयपुर में भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों विधायकों ने पंचायत पुनर्गठन के तहत नवसृजित पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के गठन पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
भैराराम सियोल ने बताया कि पंचायत पुनर्गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
उन्होंने 2026 के बजट को लेकर ओसियां विधानसभा क्षेत्र के विकास रोडमैप पर भी चर्चा की, जिसमें सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 30






