Home » राजस्थान » जयपुर के श्मशान घाट में करने पहुंचे तांत्रिक विद्या:दोनों कथित तांत्रिकों को पकड़ पीटा, बोले- यू-ट्यूब पर देख लगाने आए थे भोग

जयपुर के श्मशान घाट में करने पहुंचे तांत्रिक विद्या:दोनों कथित तांत्रिकों को पकड़ पीटा, बोले- यू-ट्यूब पर देख लगाने आए थे भोग

जयपुर के श्मशान घाट में तंत्र विद्या करते हुए 2 कथित तांत्रिकों को पकड़कर लोगों ने पीटा। महेश नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि वे यू-ट्यूब पर देखकर तंत्र विद्या से रिश्तेदार का इलाज करने श्मशान घाट आए थे। वे पताशे और लौंग का भोग लगा रहे थे, तभी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

महेश नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। हेड कॉन्स्टेबल धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों पर श्मशान घाट में अस्थियों से छेड़छाड़ कर कथित तांत्रिक विद्या करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

अब 5 पॉइंट में समझिए पूरा मामला

1. बेटी की मौत के बाद किया था अंतिम संस्कार महेश नगर के राम नगर विस्तार निवासी 40 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- उनकी 15 साल की बेटी की तबीयत खराब होने पर पिछले दिनों जेके लोन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुधवार को नाबालिग बेटी की मौत हो गई। रामनगर विस्तार स्थित श्मशान घाट में गुरुवार को बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

2. अस्थियों के साथ कर रहे थे छेड़छाड़ अंतिम संस्कार कर परिवार-रिश्तेदार सभी घर वापस लौट गए। शुक्रवार दोपहर करीब 11:45 बजे दो आदमी पैदल-पैदल श्मशान घाट पहुंचे। श्मशान घाट आने के बाद दोनों आदमी दाहसंस्कार के बाद पड़ी अस्थियों से छेड़छाड़ कर तांत्रिक विद्या करने लगे। श्मशान घाट की देखरेख करने वालों ने अस्थियों के पास अनजान को अजीब हरकतें करते देख पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों ने दाहसंस्कार कर गए परिजन होना बताया। हंगामा मचने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। शक होने पर दाहसंस्कार करके गए परिजनों को सूचित किया गया।

3. लोगों ने की जमकर पिटाई श्मशान घाट पहुंच परिजन-रिश्तेदारों को दोनों आदमियों की हरकत के बारे में बताया गया। फेमिली मेंबर नहीं होने पर झूठ बोलने का पता चलने पर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। लोगों के पूछने पर कथित तौर पर तांत्रिक विद्या करने श्मशान घाट आना बताया।

4. शांतिभंग में किया अरेस्ट महेश नगर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। लोगों से जैसे-तैसे छुड़वाकर दोनों कथित तांत्रिकों को लेकर थाने लाई। पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई कर दोनों आरोपी शांति कुमार (47) और सुरेश कुमार (40) निवासी झालाना डूंगरी को शांतिभंग में अरेस्ट किया। पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नाबालिग बेटी की अस्थियों के साथ छेड़छाड़ कर तांत्रिक विद्या करने का मामला दर्ज किया गया।

5. रिश्तेदार का करने आए थे इलाज पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया- दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति को धर्म का पिता और भाई बना रखा है। वह पिछले करीब 6 महीने से बीमार है। हॉस्पिटल में दिखाने पर डॉक्टर्स को भी उसकी बीमारी के बारे में समझ नहीं आ रहा। यू-ट्यूब पर देखकर तंत्र विद्या से इलाज के लिए वह श्मशान घाट आए थे।

श्मशान घाट में वह रिश्तेदार के इलाज के लिए बताशे और लोंग का भोग लगा रहे थे। कथित तांत्रिक विद्या करते लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय