Home » राजस्थान » जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी

जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी

जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। सात महीने पहले शादी होने के बाद वह अपने पीहर आई हुई थी। महेश नगर थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

7 महीने पहले ही हुई थी शादी

SI मुकेश कुमार ने बताया- गुर्जर की थड़ी स्थित बाबा रामदेव नगर कच्ची बस्ती निवासी अंजली (19) पुत्री मोहन लाल ने सुसाइड किया है। करीब 7 महीने पहले उसकी शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद ससुराल में रहने के दौरान कुछ दिन पहले ही वह अपने पीहर आई थी। गुरुवार शाम को फैमिली मेंबर अपने-अपने काम में लगे थे। शाम करीब 7:15 बजे अंजली ने कमरा अंदर से लॉक कर फंदा लगा लिया। गेट बंद देखकर परिजनों ने आवाज दी। गेट खटखटाने के बाद भी जबाव नहीं मिलने पर परिजनों ने धक्का देकर गेट खोला।

SMS हॉस्पिटल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

कमरे के अंदर अंजली फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने तुरंत फंदे से नीचे उतार अंजली को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शुक्रवार दोपहर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय