Home » राजस्थान » युवक कायलाना झील में कूदा, सुसाइड की कोशिश:गोताखोरों की टीम ने पानी से बाहर निकाला, जान बची

युवक कायलाना झील में कूदा, सुसाइड की कोशिश:गोताखोरों की टीम ने पानी से बाहर निकाला, जान बची

जोधपुर में कायलाना झील में एक युवक ने छलांग लगाकर सुसाइड की कोशिश की। समय रहते पुलिस और गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला और जान बचाई। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

युवक का नाम इमरान है। झील चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल दिनेश सोडा ने गोताखोरों को फोन कर मौके पर बुलाया था। सूचना पर गोताखोर भरत चौधरी, अर्जुन, कानाराम और किशन पहुंचे थे।

कायलाना झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाला इमरान (टोपी पहने हुए) और उसे बचाने वाली टीम।
कायलाना झील में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाला इमरान (टोपी पहने हुए) और उसे बचाने वाली टीम।

युवक जैसे ही पानी के अंदर गया। गोताखोरों ने झील में छलांग लगा दी। इस दौरान गोताखोर भरत चौधरी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछे से युवक को पकड़ लिया और अन्य गोताखोरों की मदद से उसे पानी से बाहर लेकर आए।

कायलाना झील पर पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है। आज फिर एक बार सतर्कता से एक परिवार को उजड़ने से बचा लिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास