Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपी किए गिरफ्तार:रिश्तेदारों के घर दबिश देकर पकड़े, पीड़ित को जान से मारने की दी थी धमकी

सीकर पुलिस ने गैंगरेप के तीन आरोपी किए गिरफ्तार:रिश्तेदारों के घर दबिश देकर पकड़े, पीड़ित को जान से मारने की दी थी धमकी

सीकर पुलिस ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत 29 दिसंबर 2025 को 14 साल की लड़की के साथ दरिंदगी हुई थी।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि सीकर में 2 आरोपी 14 साल की मासूम को अपने साथ होटल लेकर गए। जहां पर आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की को धमकी दी। घर पहुंचने पर नाबालिग ने अपने घरवालों को इस बारे में बताया। पुलिस ने मासूम की निशानदेही पर 4 दिनों तक आरोपियों का पीछा कर गिरफ्तार किया है।

मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

14 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया था कि उनकी बेटी 29 दिसंबर को सुबह स्कूल गई थी। इसके बाद जब उनकी दूसरी बेटी स्कूल में टिफिन देने के लिए गई, तब पता चला कि उनकी बेटी तो आज स्कूल पहुंची ही नहीं। इसके बाद नाबालिग लड़की के भाई के पास एक युवक का कॉल आया। जिसने उसे बताया कि उसकी बहन को 2 लड़के अपने साथ पहाड़ पर लेकर गए हैं।

लड़की को जान से मारने की दी थी धमकी

14 साल की नाबालिग लड़की के परिजन उसकी तलाश करने के लिए पहाड़ पर गए। लेकिन वहां पर उन्हें नाबालिग नहीं मिली। इसके बाद शाम के समय नाबालिग लड़की सहमी हुई घर पहुंची। उसने परिजनों को बताया कि उसके साथ दो लड़कों ने गैंगरेप किया था। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले के RPS स्तर के जांच अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया गया। पुलिस ने 14 साल की मासूम के साथ गैंगरेप के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय