Poola Jada
Home » राजस्थान » पीपाड़ में 93 ग्राम एमडीएमए के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:पीपाड़-जोधपुर रोड पर कार्रवाई, 93 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद

पीपाड़ में 93 ग्राम एमडीएमए के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:पीपाड़-जोधपुर रोड पर कार्रवाई, 93 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद

जोधपुर ग्रामीण पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी जोधपुर ग्रामीण और पुलिस थाना पीपाड़ शहर की संयुक्त टीम ने पीपाड़–जोधपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान 93 ग्राम अवैध सिंथेटिक एमडीएमए ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। 2 जनवरी को डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पीपाड़–जोधपुर रोड पर नाकाबंदी की गई डीएसटी के कॉन्स्टेबल हरेंद्र लोहरा से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बुचकला की सरहद में पीपाड़–जोधपुर रोड पर नाकाबंदी की गई। डांगियावास की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर बाइक पर पीछे बैठा युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

93 ग्राम अवैध ड्रग्स बरामद पुलिस पूछताछ में बाइक चालक की पहचान विष्णु सारण और पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान दिनेश सारण के रूप में हुई। दोनों जोधपुर जिले के कोसाणा निवासी हैं। तलाशी के दौरान विष्णु सारण के पास से 34.520 ग्राम और दिनेश सारण के पास से 58.480 ग्राम, कुल 93 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान बिलाड़ा थानाधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

ये रहे मौजूद इस सफल कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हेड कॉन्स्टेबल वीरेन्द्र चौधरी, मदन मीणा, झूमरराम, कॉन्स्टेबल हरेंद्र लोहरा, कमांडो सोहनराम, पप्पूराम, अशोक भाटी तथा पीपाड़ शहर थानाप्रभारी अमीलाल, जोधाराम, लोकेश कुमार, सुनील, रवि कुमार, रूपसिंह व नीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय