Home » राजस्थान » अजमेर में विवाहिता से घर में घुसकर रेप:बच्चों को जान से मारने की दी धमकी, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल

अजमेर में विवाहिता से घर में घुसकर रेप:बच्चों को जान से मारने की दी धमकी, अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल

अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर जबरदस्ती घर में घुसकर रेप करने और अश्लील फोटो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से मामले की शिकायत थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिनाय थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि डेढ़ साल पहले वह घर पर अकेली थी। तभी एक युवक घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल पर उसके फोटो वीडियो क्लिक किए गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसे अश्लील फोटो से ब्लैकमेल किया गया। लगातार उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए। परिवार की बदनामी के दर से पीड़िता चुप रही।

पीड़ित ने आरोप लगाया की एक दिन आरोपी उसके पीहर में चोरी छुपे घर में घुस गया तभी मां ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। भिनाय थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास