Home » राजस्थान » जयपुर में बिजली के खंभे से टकराई कार,भीषण आग,VIDEO:नशे में धुत ड्राइवर ने मोहल्ले में घुसाई गाड़ी,खंभा गिरा

जयपुर में बिजली के खंभे से टकराई कार,भीषण आग,VIDEO:नशे में धुत ड्राइवर ने मोहल्ले में घुसाई गाड़ी,खंभा गिरा

जयपुर के ईदगाह इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार देर रात नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी कार को मोहल्ले की गलियों में घुसा दिया, जिसके बाद कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और उसमें भीषण आग लग गई।

यह घटना तब हुई जब ड्राइवर ने चौपहिया वाहन को संकरी गलियों में चलाने का प्रयास किया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर कार के ऊपर गिर गया।

खंभा गिरने के तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पास खड़ी एक नई मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और जलती कार का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया।

जयपुर के ईदगाह इलाके में एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई, इसकी चपेट में आने से पास खड़ी एक नई बाइक भी जल गई, लोग वीडियो बनाते रहे
जयपुर के ईदगाह इलाके में एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई, इसकी चपेट में आने से पास खड़ी एक नई बाइक भी जल गई, लोग वीडियो बनाते रहे

थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया- हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ।सूचना मिलने पर गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। दमकल की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पुलिस कार सवार लोगों और गाड़ी किस व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड है इसका पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी ड्राइवर नशे में था, गाड़ी में कितने लोग सवार थे। कहां से कहां जा रहे थे इसकी जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय