Home » राजस्थान » भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अशोक सैनी ने नई दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट

भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से अशोक सैनी ने नई दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट

आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में, अशोक सैनी ने भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के इस अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर अशोक सैनी ने कहा कि नितिन नबीन जी का राजनीतिक सफर अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री और अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करना, उनकी कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि मुझे नितिन नबीन जी के साथ वर्षों तक युवा मोर्चा में संगठन कार्य करने का अवसर मिला। उनका राजनीतिक कद निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन उनका सरल, सहज और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार आज भी वैसा ही है जैसा वर्षों पूर्व था।

अशोक सैनी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नितिन नबीन के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ कार्य करेंगे। साथ ही, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अंतिम व्यक्ति, अंतिम गाँव तक विकास पहुँचाने का विजन और अधिक तीव्रता से साकार होगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चम्बल अभयारण्य में बजरी माफिया पर राजस्थान पुलिस का पहले से ही कड़ा प्रहार धौलपुर-करौली में गत दो वर्ष में 392 मुकदमे दर्ज

वर्ष 2025 के प्रारम्भ से ही पुलिस चला रही है जीरो टॉलरेंस अभियान; माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद