Home » राजस्थान » फैक्ट्री में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद, माल खरीदने वाले को भी पकड़ा

फैक्ट्री में चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद, माल खरीदने वाले को भी पकड़ा

जोधपुर के सूरसागर थाने की पुलिस ने रात के अंधेरे में हुई एक फैक्ट्री में चोरी की घटना मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कबीर नगर निवासी चांद मोहम्मद ने 3 जनवरी को थाना सूरसागर में रिपोर्ट दर्ज करवाई की कि उसकी कबीरनगर क्षेत्र में फैक्ट्री है।

जहां 2 जनवरी की देर रात में विकास नामक व्यक्ति ने फैक्ट्री से पेपर की रीलें, किताबें, रजिस्टर, सेकेंड हैंड किताबें, रजिस्टर, बंडल पेपर एवं तांबे के कट्टे चोरी कर लिए गए। सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर सामान गायब मिला।

इस पर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालकर चोर का पता लगाया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले मोहम्मद फरीद को भी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का सामान कागज की रिंग, खाली कॉपियां एवं कागज की कतरन आदि बरामद की गई।

इनको किया गिरफ्तार

1. विकास (24) पुत्र जयकिशन विश्नोई, निवासी हमीरनगर फीच, पुलिस थाना लूणी, जोधपुर पश्चिम। 2. मोहम्मद फरीद हुसैन (43)पुत्र मोहम्मद साबिर हुसैन निवासी भील बस्ती, पुलिस थाना नागौरी गेट, जोधपुर पूर्व।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines