Home » राजस्थान » जयपुर में धोखा देने पर प्रेमी ने की थी हत्या:शादी करने से प्रेमिका ने किया था मना, गुस्से में गला दबाकर मार डाला

जयपुर में धोखा देने पर प्रेमी ने की थी हत्या:शादी करने से प्रेमिका ने किया था मना, गुस्से में गला दबाकर मार डाला

जयपुर में महिला के मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रेमी से पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे हुए है। गिरफ्तार प्रेमी ने पूछताछ में धोखा देने पर प्रेमिका की हत्या करना बताया है। शादी करने से मना करने पर गुस्से में गला दबाकर प्रेमिका को मार डाला था। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर हत्यारे प्रेमी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया।

SHO (मालपुरा गेट) उदयभान यादव ने बताया- हत्या के मामले में आरोपी हिमांशु सोलंकी उर्फ अंशु (25) निवासी मदरामपुरा सांगानेर हाल श्रीनाथ नगर कॉलोनी भांकरोटा को अरेस्ट किया गया था। वह ओला-उबर कंपनी में बाइक राइडिंग का काम करता था। 5 जनवरी को उसने महावीर नगर सांगानेर में रहने वाली अपनी प्रेमिका नीतू सैन (28) की हत्या की थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रेमी ने बताया कि एक ही कंपनी में जॉब करने के चलते दोनों की जान-पहचान हुई थी। शादीशुदा प्रेमिका से पिछले दो-तीन साल से उसके अवैध संबंध थे। प्रेमिका नीतू का कहना था कि मैं अपने पति को छोड़कर उससे शादी कर लूंगी। पिछले काफी समय से शादी के लिए वह प्रेमिका पर दबाव बना रहा था।

पति ने साड़ी दिलाकर भेजा था घर 5 जनवरी को सुबह नीतू का पति कंपनी में जॉब करने चला गया। दोपहर को पत्नी के कंपनी आने पर साड़ी दिलवाकर उसे वापस घर भेज दिया था। देर शाम आरोपी अंशु मिलने के लिए नीतू के कमरे पर आया। नीतू पर शादी को लेकर दबाव बनाया। नीतू ने अब पसंद नहीं होने की कहकर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का पता चलने पर गुस्से में प्रेमी अंशु ने मफलर से नीतू का गला घोंटा।

गले में मफलर से गांठ लगाने के साथ ही हाथों से गला दबाकर मार डाला। हत्या करने के बाद शव को फर्श पर पड़ा छोड़कर भाग गया। घर लौटे पति के SMS हॉस्पिटल ले जाने पर नीतू को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया था। मालपुरा गेट थाना पुलिस को मृतक महिला के पति ने अवैध संबंध के चलते आरोपी अंशु के हत्या करने का शक जताया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय