Home » राजस्थान » संसदीय कार्य मंत्री ने सेनाई में जनसभा को किया संबोधित प्रदेश सरकार सतत् एवं समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित

संसदीय कार्य मंत्री ने सेनाई में जनसभा को किया संबोधित प्रदेश सरकार सतत् एवं समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर में नवसृजित ग्राम पंचायत सेनाई पंचायत समिति धवा में 25 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित किया।

मंत्री पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सतत् एवं समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाओं की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कार्य करवाए जा रहे हैं।

35 लाख लोगों का मिला कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा
मंत्री पटेल ने कहा दो वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए 132 नवीन पैकज जोड़े गए। उन्होंने कहा योजना के तहत 35 लाख लाभार्थियों को 6 हजार 860 करोड़ रुपये की कैशलैस सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

धवा एवं केरू में बन रही ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट

विधि मंत्री ने कहा विधानसभा क्षेत्र लूणी में चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी और आधुनिक अवसंरचना के लिए लगभग 70 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत धवा एवं केरू में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट का निर्माण करवाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने पेंशन की राशि 250 रुपये बढ़ाकर 1250 रूपये प्रतिमाह की गई।

‘विकसित भारत-जी राम जी’
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ कानून में पुरानी कमियों को दूर कर योजना की अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जरूरी है कि, सच्चाई को समझा जाए और सही जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए।

अब मिलेगी 125 दिन रोजगार की गारंटी

विधि मंत्री ने कहा अब तक मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार की गारंटी थी, जिसे विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने कहा यह सिर्फ दिनों की बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि रोजगार की गारंटी की और मजबूत बनाया गया है। उन्होंने कहा यदि किसी कारणवश रोजगार नहीं मिलता है, तो बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान पहले की तुलना में कहीं अधिक पुख्ता किया गया है। उन्होंने कहा मजदूरी भुगतान को लेकर भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। यदि 15 दिन के भीतर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है और राशि लंबित रहती है, तो मजदूर को अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाएगा।

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

ग्रामवासियों ने सेनाई को नवीन ग्राम पंचायत बनाने पर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और संसदीय कार्य मंत्री का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा पंचायती राज का पुनर्गठन जन भावनाओं के अनुरूप किया गया है और लम्बे समय से अलग ग्राम पंचायत की मांग पर सेनाई ग्राम पंचायत बनाने पर राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

पहले पति ने सुसाइड किया था,अब पत्नी ने दी जान:जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल लाए थे परिजन, पिता रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में 40 साल की महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वह