Poola Jada
Home » राजस्थान » ग्राम पंचायत पटाउ में प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने की रात्रि चौपाल राज्य सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

ग्राम पंचायत पटाउ में प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने की रात्रि चौपाल राज्य सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पटाउ में प्रभारी मंत्री, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बालोतरा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी समेत जिले के समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रात्रि चौपाल के दौरान प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्रामीणों की समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने आगामी बजट को जनोपयोगी एवं विकासोन्मुख बनाने के लिए आमजन से बजट पूर्व सुझाव देने का आग्रह किया, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ बजट में शामिल किया जा सके।

प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने किसानों, पशुपालकों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं एवं फैसले लागू किए हैं। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी क्षेत्र में किए गए नवाचारों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

चौपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, पशुपालन एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए तथा कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और आमजन ने खुलकर अपने विचार व सुझाव रखे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश