Poola Jada
Home » राजस्थान » राजस्थान को मिलकर बनाना है नंबर वन JITO का नवारंभ 2026’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा बयान

राजस्थान को मिलकर बनाना है नंबर वन JITO का नवारंभ 2026’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा बयान

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित “नवारंभ 2026 – पाथवे टू प्रोस्पेरिटी” कार्यक्रम में आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। यह कार्यक्रम उद्यमिता, नवाचार और आर्थिक समृद्धि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें व्यापार,उद्योग और समाज के सर्वांगीण विकास पर सार्थक संवाद हुआ।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन नवाचार और नए विचारों पर चर्चा का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी को मिलकर राजस्थान को आगे बढ़ाना है और उसे नंबर वन बनाना है।हमारी सरकार व्यापारियों और उद्यमियों को आगे लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।”
उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है।

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और उद्यमियों को नए अवसरों की पहचान करने,आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने और नैतिक मूल्यों के साथ प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।इस पहल को प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

इस अवसर पर पृथ्वीराज कोठारी, सुखराज नाहर,संजय डांगी,सलोनी जैन, हितेश भांडिया,अजय बग्गा सहित अनेक युवा उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश