Poola Jada
Home » राजस्थान » सड़क पर मुर्गा बने सरकारी कर्मचारी, रैली में नाचे:सरकार से नाराज कर्मचारियों का प्रदर्शन, जयपुर में जगह-जगह लगा जाम

सड़क पर मुर्गा बने सरकारी कर्मचारी, रैली में नाचे:सरकार से नाराज कर्मचारियों का प्रदर्शन, जयपुर में जगह-जगह लगा जाम

जयपुर में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ कर्मचारी मुर्गा बन गए तो कुछ नाचते हुए रैली में चले।

अल्बर्ट हॉल से शुरू हुई रैली सिविल लाइंस की ओर जा रही थी। रैली के चलते रामबाग सर्किल से अजमेरी गेट तक और स्टैच्यू सर्किल से राजमंदिर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया।

प्रदर्शन अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासभा के बैनर तले किया जा रहा था। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया- सरकार 2 साल से बात नहीं कर रही है। बजट घोषणा को लेकर हर तबके से सुझाव लिए जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों को सुनने के लिए सरकार के पास सिर्फ 40 सेकंड है।

देखिए प्रदर्शन की फोटो…

अलवर से पशुपालन निरीक्षक मानसिंह बैरवा और महेश मीणा ने मुर्गा बनकर विरोध जताया।
अलवर से पशुपालन निरीक्षक मानसिंह बैरवा और महेश मीणा ने मुर्गा बनकर विरोध जताया।
जालोर में टीचर भंवरलाल बिश्नोई प्रदर्शन के दौरान नाच कर अनोखे अंदाज में विरोध जताते नजर आए।
जालोर में टीचर भंवरलाल बिश्नोई प्रदर्शन के दौरान नाच कर अनोखे अंदाज में विरोध जताते नजर आए।

ये हैं प्रमुख मांगें कर्मचारी प्रमोशन, पुरानी पेंशन योजना बहाल रखने, संविदा कर्मी और ठेका कर्मियों को नियमित करने, ट्रांसफर नीति लागू करने और निजीकरण रोकने सहित कई मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों के प्रदर्शन से जुड़ी अन्य फोटोज…

अल्बर्ट हॉल पर बड़ी संख्या में जुटे सरकारी और संविदा कर्मचारी।
अल्बर्ट हॉल पर बड़ी संख्या में जुटे सरकारी और संविदा कर्मचारी।
प्रदर्शन कर रहे लोगों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखकर प्रदर्शन में पहुंची महिलाएं।
सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखकर प्रदर्शन में पहुंची महिलाएं।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश