Home » राजस्थान » ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कंपाउंडर की मौत, साढ़े 4 लाख में सेकंड हैंड खरीदकर ला रहा था

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कंपाउंडर की मौत, साढ़े 4 लाख में सेकंड हैंड खरीदकर ला रहा था

डूंगरपुर: सदर थाना क्षेत्र के पाल देवल निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कंपाउंडर की मौत हो गई. कंपाउंडर साढ़े 4 लाख रुपए में सेकंड हैंड ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदकर खुद लेकर जा रहा रहा था. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

सदर थाने के एसआई रमेशचंद्र ने बताया की पाल देवल के पास निर्माणधीन पुलिया पर घटना हुई. लोडवाडा निवासी प्रभुलाल लबाना सरकारी अस्पताल में कंपाउंडर है. वही खेतीबाड़ी का काम भी करते है. उदयपुर के आडीवली से साढ़े 4 लाख रुपए में सेकंड हैंड ट्रैक्टर खरीदा. इसके बाद प्रभुलाल खुद ट्रैक्टर चलाते हुए घर जा रहा था. पीछे बाइक लेकर लोडवाडा गांव का ही रतनलाल चल रहा था.

पाल देवल निर्माणाधीन पुलिया के पास जाते ही ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई. इससे ड्राइवर प्रभुलाल नीचे गिरा और आगे के टायर के नीचे आ गया. इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई. उसे गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए. लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद प्रभुलाल को मृत घोषित कर दिया. वही पुलिस ने प्रभुलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सुपर्द कर दिया है. मृतक प्रभुलाल के एक बेटा भी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS