Home » राजस्थान » जयपुर में मकर संक्रांति की शाम हुई हवाई फायरिंग!:युवक के हाथ को छूकर निकली गोली मकान के छत पर आकर गिरी, बड़ा हादसा टला

जयपुर में मकर संक्रांति की शाम हुई हवाई फायरिंग!:युवक के हाथ को छूकर निकली गोली मकान के छत पर आकर गिरी, बड़ा हादसा टला

जयपुर में मकर संक्रांति पर्व की शाम को हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां शास्त्री नगर स्थित एक मकान की छत पर गोली आकर गिरी। छत पर मौजूद एक युवक के हाथ को गोली छूकर निकल गई, लेकिन उसके मामूली चोट आई। गनीमत ये रही किसी को गोली नहीं लगी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हालांकि, सूचना के बाद मौके पर पहुंची शास्त्री नगर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने गोली को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

आतिशबाजी के दौरान छत पर गिरी गोली

पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर के राणा कॉलोनी में अशोक योगी का घर है। जहां बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर की छत पर बैठे थे। हल्का अंधेरा होने के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई थी। इसी दौरान आसमान की ओर से कोई चीज उनके हाथ से होकर छत पर आकर गिरी। हाथ पर गिरने से अशोक योगी मामूली चोटिल हो गए।

छत पर गिरी चीज गोली जैसी नजर आई

पुलिस ने बताया कि छत पर गिरी चीज को देखने पर गोली जैसी प्रतीत हुई। अशोक योगी के मुताबिक, उन्हें अंदेशा हुआ कि आतिशबाजी के दौरान हवाई फायर करने से गोली उनके छत पर आकर गिरी है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाकर गोली को जब्त किया।

एडिशनल डीसीपी(नॉर्थ) बजरंग सिंह का कहना है कि एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए है। गोली जैसी चीज मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके बाद ही फायरिंग हुई या नहीं इसका पता चल सकेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश