Home » राजस्थान » जोधपुर में मंदिर चोरी का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी का मुकुट बरामद, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

जोधपुर में मंदिर चोरी का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी का मुकुट बरामद, पूछताछ में खुलासे की उम्मीद

जोधपुर में सूरसागर थाना पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब 12 तोला चांदी का छत्र (मुकुट) भी बरामद किया गया है।

थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी ने बताया कि भगवान दास पुत्र श नैनू दास, निवासी गांव बिजवाड़िया (हाल बालाजी मंदिर, रूपावतो का बेरा), ने पुलिस थाना सूरसागर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे बालाजी मंदिर के पुजारी हैं। 2 जनवरी 2026 को मंदिर से करीब 10–12 तोला चांदी का मुकुट चोरी हो गया। मामले में धारा 305(क) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष टीम ने आसूचना व तकनीकी स्रोतों के आधार पर अज्ञात आरोपी का पता लगाकर राजीव माथुर (53 वर्ष) पुत्र मदनलाल माथुर, निवासी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर करीब 12 तोला चांदी का मुकुट बरामद किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास