Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में फ्लाइट्स का शेड्यूल गड़बड़ाया:मुंबई, दिल्ली, चेन्नई की फ्लाइट लेट, चंड़ीगढ़ जाने वाला विमान नहीं भर सका उड़ान

जयपुर में फ्लाइट्स का शेड्यूल गड़बड़ाया:मुंबई, दिल्ली, चेन्नई की फ्लाइट लेट, चंड़ीगढ़ जाने वाला विमान नहीं भर सका उड़ान

जयपुर में भले ही आज आसमान साफ हो, लेकिन जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का शेड्यूट गड़बड़ रहा। मुंबई, चेन्नई, जोधपुर, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय की देरी से उड़ी। वहीं जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट आज लगातार तीसरे दिन भी उड़ान नहीं भर सकी।

जयपुर एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक जयपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5096 आज देरी से उड़ान भरी। ये फ्लाइट जयपुर से निर्धारित समय दोपहर 1.55 बजे उड़ान भरती है, लेकिन आज संचालन कारणों का हवाला देकर अब विमान को शाम 4.10 बजे रवाना किया जाएगा।

इसके अलावा जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7718 अपने निर्धारित समय सुबह 9.45 के बजाए 10.40 बजे जयपुर से उड़ान भरी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या6E-5362 जयपुर-चैन्नई भी अपने निर्धारित समय 9.55 मिनट के बजाए 10.50 बजे रवाना हुई।

इंडिगो की फ्लाइट 6E-7405 जयपुर-जोधपुर अपने निर्धारित समय 10.30 के बजाए सुबह 11.16 बजे रवाना हुई। जबकि फ्लाइट संख्या 6E-251 जयपुर-मुंबई सुबह 10.55 बजे के बजाए सुबह 11.50 पर रवाना हुई।

चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान रद्द

इधर जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह नहीं उड़ी। विमान संख्या 6E-7742 जयपुर-चंडीगढ़ निर्धारित समय सुबह 5.50 बजे उड़ान भरता है, लेकिन ये फ्लाइट आज कैंसिल रही। ये विमान लगातार तीसरे दिन फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

30 साल के युवक को नींद में आया हार्टअटैक, मौत:मुंबई से दोस्तों के साथ घूमने आया था राजस्थान, सुबह जगाया तो नहीं उठा

अजमेर में दोस्तों के साथ घूमने आए 30 साल के युवक को नींद में हार्ट अटैक आ गया। दोस्तों ने