अजमेर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार युवक उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। इस दौरान कार सवार मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में सिनेवर्ल्ड चौराहे के पास बुधवार रात करीब 10 बजे की है। हादसे के बाद कोटड़ा निवासी अमरदीप(27) घायल हो गया। आनन-फानन में घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
पहले देखिए, घटना की 2 PHOTOS


ज्ञान विहार के पास साहू मैरिज गार्डन में काम करता घायल
पीड़ित अमरदीप ने बताया कि वह ज्ञान विहार के नजदीक साहू मैरिज गार्डन में काम करता है। बुधवार रात को उसे उसके मालिक ने कॉल कर घर पर काम के लिए बुलाया था। इसके बाद वह गार्डन से बाइक लेकर निकला और ब्रेकर आने पर बाइक की स्पीड स्लो कर दी थी।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी
पीड़ित ने बताया कि इतने में पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसे कमर पर गंभीर चोट आई है। उसके मालिक की ओर से मामले की सूचना हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






