Home » राजस्थान » दूदू के NH-48 पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत:सावरदा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

दूदू के NH-48 पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत:सावरदा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

दूदू क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। सावरदा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सावरदा गांव निवासी कमलेश रेगर के रूप में हुई है। इस हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए दूदू उप जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक कमलेश रेगर के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास